कम उम्र में सांसद बनीं प्रियंका सिंह रावत को मिला राज्यसभा का टिकट, डीएम का करवा दिया था ट्रांसफर

भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत को राज्यसभा प्रत्याशी बनाया गया है। वह सबसे कम उम्र में सांसद बनी थीं और अपने कार्यकाल में अधिकारियों से तनातनी व जनहित के कार्यों के लिए चर्चा में रहीं।


HighLights

  1. प्रियंका सिंह रावत को भाजपा ने राज्यसभा प्रत्याशी बनाया।

  2. वह 2014 में सबसे कम उम्र की सांसद बनी थीं।

  3. अधिकारियों से तनातनी और जनहित के कार्यों के लिए प्रसिद्ध

संवाददाता, बाराबंकी। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत को धर्य से राज्यसभा प्रत्याशी बनने की राह मिली। प्रियंका सिंह रावत ने पहला चुनाव 2014 में भाजपा के टिकट पर लड़ा था। मोदी लहर में चार लाख 54 हजार 214 वोट पाकर कांग्रेस के सांसद डा. पीएल पुनिया को दो लाख 11 हजार 878 मतों के अंतर से हराया था।

प्रियंका रावत का सियासी सफर

प्रियंका के कार्यकाल में गनेशपुर से चहलारी घाट तक सरयू नदी पर तटबंध बनवाना बड़ी उपलब्धि रही। जनता के लिए मुखर होने से अधिकारी नाराज रहे, पर जनता में लोकप्रिय रहीं। कम उम्र में सांसद बनने वाली प्रियंका अधिकारियों से तनातनी के लिए भी चर्चा में रहीं। एक मामले में एएसपी की खाल उतरवाने तक की बात कहने से सुर्खियों में आईं।

तनातनी के बाद डीएम का तबादला


सिरौलीगौसपुर के कार्यकर्ता के मामले में तत्कालीन आईएएस संयुक्त मजिस्ट्रेट अजय कुमार द्विवेदी को चेतावनी दी थी। कलेक्ट्रेट में सांसद कक्ष की मांग को लेकर तत्कालीन डीएम योगेश्वर राम मिश्र के कक्ष के सामने धरने पर बैठ गईं थीं। योगी सरकार बनने के बाद तत्कालीन डीएम अखिलेश तिवारी से तनातनी के बाद तबादला हुआ।

प्रोफाइल

  • नाम: प्रियंका सिंह रावत
  • जन्मतिथि: 7 अगस्त 1985
  • पति: रघुनाथ (आईआरएस अधिकारी)
  • माता-पिता: श्रीमती प्रभा सिंह व श्री उत्तम राम सिंह
  • शिक्षा: स्नातकोत्तर

पिता को अपना पीआरओ बताया

पिता उत्तम राम सिंह को अपना पीआरओ घोषित कर वह पीएम मोदी तक चर्चा में आईं थीं, बाद में पार्टी नेतृत्व के संज्ञान लेने पर उन्हें हटाया गया। सांसद बनने के बाद श्रीराम कालोनी में मकान बनाया। 2019 में टिकट कटने पर समर्थकों ने असंतोष जताया था, उन्होंने धैर्य से काम लिया।

पार्टी ने बाद में प्रियंका प्रदेश महामंत्री और फिर प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा का कहना है कि प्रियंका रावत के राज्यसभा जाने से जिले में पार्टी को मजबूती मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

संवाददाता आईडी यहाँ से डाउनलोड करें

Official R News 24

संवाददाता बनेने के लिए

Official R News 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume