गाजीपुर से अगली मंजिल की ओर बढ़ा 308 पहियों वाला ट्रक, जुटी भीड़ को हटाने में पुलिस काे आया पसीना

गाजीपुर में 308 पहियों वाला एक विशाल ट्रक डांडीकला टोल प्लाजा से आगे बढ़ा, जिसे देखने हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।


HighLights

  1. गाजीपुर में 308 पहियों वाला विशाल ट्रक आगे बढ़ा।

  2. ट्रक देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ी, पुलिस जुटी।

  3. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पार कर मऊ जिले में प्रवेश करेगा।

संवाददाता, गाजीपुर। बिरनो थाना के डांडीकला टोल प्लाजा पर के किनारे के लेन को तोड़कर बनाए गए रास्ता से होकर 308 पहियों वाला ट्रक टोल प्लाजा क्रॉस कर सुबह मरदह की तरफ बढ़ा। वाराणसी-गोरखपुर मार्ग पर मरदह के हैदरगंज गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के दो ओवरब्रिज को क्रॉस कर ट्रक को मऊ के तरफ जाना है।


ओवरब्रिज के नीचे सड़क तोड़कर गिट्टी, मिट्टी डालकर ट्रक को जाने के लिए रास्ता बनाया गया। ट्रक को देखने के लिए हजारों की तादात में लोगो की भीड़ जुटी रही और रील, वीडियो एवं फोटो खींचने वालो की होड़ लगी रही। गांव-गांव से पहुंचे लोगों का झुंड सड़क के किनारे सुबह से ही ट्रक का इंतजार कर रहे थे। जनता के बीच 308 पहियों वाला वायरल ट्रक कहा तक पहुंचा? की चर्चाएं की जा रही हैं।


भीड़ हटाने में जुटी रही पुलिस

मरदह के बाद कंसहरी गांव के पास ट्रक रुकने पर हजारों की तादात में भीड़ जुटने पर फोरलेन के एक लेन पर जमा भीड़ को हटाने के लिए मरदह थानाध्यक्ष अनिल सिह मौके पर फोर्स के साथ पहुचे घंटों तक भीड़ हटाने की कवायद करते रहे।




एक तरफ भीड़ हटाते तो दूसरी तरफ भीड़ जुट जा रही थी यह क्रम घण्टों तक चलता रहा। 308 पहियों वाले ट्रक की फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। रील बनाने वाले लोग फोटो-वीडियो, रील बनाने के साथ ही ट्रक के पास खड़े होकर नाचने झूमने की हरकतें करते नजर आए, जिनके आस-पास जुटी भीड़ को पुलिस हूटिंग कर हटाने में जुटी रही।

मटेहु से मऊ जिले में प्रवेश करेगा ट्रक

200 टन वजनी वेसल लेकर मेगा ट्रक देर शाम तक डांडीकला टोल प्लाजा से चलकर मरदह थाना के केलही गांव तक पहुंचा। डांडी कला टोल से केलही की दूरी 16 किमी के लगभग है। अब ट्रक पूर्वाचल एक्सप्रेसवे के दोनों ब्रिज को क्रॉस कर गाजीपुर के बॉर्डर मटेहु से मऊ जिले की सीमा में प्रवेश करेगा।

Post a Comment

أحدث أقدم

संवाददाता आईडी यहाँ से डाउनलोड करें

Official R News 24

संवाददाता बनेने के लिए

Official R News 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume